Google Analytics Meta Pixel
शहर विकास के लिए CM से मिले विधायक शैलेष पांडेय

शहर विकास के लिए CM से मिले विधायक शैलेष पांडेय

बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समाजों के भूमि आवंटन, वार्ड में विकास के लिए अतिरिक्त फंड, शहर के लिए स्वीकृत योजनाओं की जानकारी सहित नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग रखी।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि विभिन्न समाज एवं संगठनों ने भवनों के लिए भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा हुई है। अब जल्द ही समाज एवं संगठनों को भूमि आवंटन की जाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

वार्डों के विकास के प्रस्ताव पर की चर्चा
उन्होंने बताया कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षदों की ओर से विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव दिए गए हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री से अतिरिक्त फंड देने की मांग की गई है। ताकि सभी वार्डों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके अतिरिक्त बिलासपुर के लिए स्वीकृत योजनाओं में लंबित होने के संबंध में भी चर्चा हुई है। इसी तरह 132 केवीए विद्युत सबस्टेशन, तिफरा बाईपास, अरपा नदी में ब्रिज निर्माण, व्यापार विहार से सिरगिट्टी फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण कार्यों को अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *