शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो चुकी है। विरोध, विवाद और फैंस के क्रेज के चलते फिल्म की चर्चा चारों तरफ हो रही है। एक तरफ जहां फैंस शाहरुख खान की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, कई फैंस तो इस फिल्म को मास्टरपीस बता रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स स्टोरी लाइन और एक्टिंग के लिए पठान को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। फिल्म को लेकर ऑडियंस के मिले जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। आइए नजर डालते हैं सोशल मीडिया पर पठान से जुड़े इन रिएक्शन पर-
पठान में आपको बहुत सारे ट्विस्ट मिलेंगे- यूजर
एसआरके एक फैन ने ट्वीट में लिखा- ‘पठान एक हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा है, जिसमें एक लॉजिकल स्टोरी है, फिल्म बेहद शानदार है, जैसा हम सिद्धार्थ आनंद से चाहते हैं। शाहरुख खान की एक्टिंग दमदार है, जॉन और दीपिका भी अच्छी एक्टिंग कर रहे हैं। फिल्म में बहुत सारे सरप्राइज और ट्विस्ट हैं।’