Google Analytics Meta Pixel
हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप के शेयर्स को बताया 85% ओवरवैल्यूड

हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप के शेयर्स को बताया 85% ओवरवैल्यूड

अमेरिका के हिंडेनबर्ग रिसर्च एलएलसी (Hindenburg Research LLC) की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों को 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी बताया।

अडाणी ग्रुप पर मार्केट मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप
इतना ही नहीं फॉरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग करने का भी आरोप लगाया है। शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कहा कि वो यूएस-ट्रेडेड बांड और नॉन इंडियन ट्रेडेड डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए अडाणी ग्रुप के शेयरों में शॉर्ट पोजीशंस रखेगी। साथ ही अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप के कर्ज पर चिंता भी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *