भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बन गए हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को यह घोषणा की। ICC के इस खिताब के दावेदारों में इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन, पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रजा भी थे।
साल-2022 में T20 इंटरनेशनल के टॉप स्कोरर
सूर्यकुमार साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इनमें दो सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी शामिल है।