Google Analytics Meta Pixel
ORS के खोजकर्ता दिलीप महलानाबिस, मुलायम सिंह और जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण, 9 हस्तियों को पद्म भूषण

ORS के खोजकर्ता दिलीप महलानाबिस, मुलायम सिंह और जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण, 9 हस्तियों को पद्म भूषण

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। ORS के खोजकर्ता डॉ. दिलीप महलानाबिस, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है।

इनके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी और भारतीय मूल के अमेरिकी मेथेमेटिशियन श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। इनके अलावा 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *