Google Analytics Meta Pixel
CM भूपेश बोले-‘छत्तीसगढ़ में BJP फैला रही दंगा’

CM भूपेश बोले-‘छत्तीसगढ़ में BJP फैला रही दंगा’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा पर उन्होंने प्रदेश की शांति भंग करने और हिंसा भड़काने की साजिश करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री मंगलवार की दोपहर भोपाल रवाना होने से ठीक पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया।

मुख्यमंत्री ने भाजपा को लेकर कहा- इनके पास कुछ नहीं है, धर्मांतरण, साम्प्रदायिकता, दंगा फैलाना बस। युवा मोर्चा की रैली में पुलिस से मारपीट की गई। नारायणपुर में हुई घटना में भाजपा और आरएसएस के लोग जेल में हैं। ये लोग दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं । इसी में मास्टरी है इनकी। इसी कारण रासुका का विरोध कर हरे थे। छटपटा रहे हैं, उनके पांव उखड़ गए हैं छत्तीसगढ़ से, जनता ने नकार दिया है तो इसी ताक में हैं,, कैसे पांव जमाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *