Google Analytics Meta Pixel
नॉर्थ कोरिया की राजधानी में लगा 5 दिन का लॉकडाउन

नॉर्थ कोरिया की राजधानी में लगा 5 दिन का लॉकडाउन

नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में पांच दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। यहां नागरिकों में एक ऐसी बीमारी फैल रही है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। साउथ कोरिया स्थित एनके न्यूज ने एक सरकारी नोटिस का हवाला देकर इस बात की जानकारी दी है।

नोटिस में कोरोना का जिक्र नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी नोटिस में कोरोना वायरस का जिक्र नहीं किया गया है। इसमें सिर्फ सांस संबंधित बीमारी की ही बात की गई है। प्योंगयांग के नागरिकों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। तानाशाह सरकार ने एडवाइजरी जारी कर यह भी कहा है कि लोग दिन में कई बार अपना तापमान जांचकर रिकॉर्ड करें।

लोगों ने घरों में समान का स्टॉक रखा
एनके न्यूज के अनुसार, लॉकडाउन का फैसला आने से पहले ही प्योंगयांग के लोगों को घरों में चीजों का स्टॉक रखते देखा गया। लॉकडाउन देश के दूसरे शहरों में भी लगा है या नहीं, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। हाल ही में लूनर न्यू ईयर के मौके पर प्योंगयांग से जो तस्वीरें आ रही हैं, उसमें लोगों को डबल फेस मास्क लगाए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *