Google Analytics Meta Pixel
‘अगर मुझे सुरक्षा नहीं मिली जान से हाथ धो बैठूंगा’:राजकुमार संतोषी ने पुलिस को लिखा खत,

‘अगर मुझे सुरक्षा नहीं मिली जान से हाथ धो बैठूंगा’:राजकुमार संतोषी ने पुलिस को लिखा खत,

फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने मुंबई के जॉइंट कमिश्नर को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वालों का कहना है कि अगर उन्होंने अपनी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध की रिलीज नहीं रोकी तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।

अभी दो दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने राजकुमार संतोषी को काले झंडे दिखाए थे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि गांधी गोडसे एक युद्ध के जरिए गांधी जी को नीचा दिखाया गया है जबकि उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का महिमामंडन किया गया है।

मेरी जान को बड़ा खतरा है -राजकुमार संतोषी
राजकुमार संतोषी ने पत्र में लिखा, ‘मुझे कई माध्यमों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाले मेरी फिल्म की रिलीज को रोकना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर मैंने अपनी फिल्म की रिलीज नहीं रोकी तो मेरे साथ बहुत बुरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *