Google Analytics Meta Pixel
छंटनी के बाद अब नौकरी दे रहा जोमैटो

छंटनी के बाद अब नौकरी दे रहा जोमैटो

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने छंटनी के बाद अब हायरिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी कंपनी के को-फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल ने लिंक्डइन पर पोस्ट शेयर कर खुद दी है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कंपनी में 800 पोजिशंस वैकेंट हैं और जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है, वे भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

दीपिंदर गोयल ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, ‘सभी को नमस्कार – जोमैटो में 5 रोल्स में हमारे पास लगभग 800 पोजीशंस वैकेंट हैं। यदि आप इनमें से किसी भी रोल्स के लिए किसी अच्छे व्यक्ति को जानते हैं, तो कृपया उन्हें इस थ्रेड पर टैग करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *