Google Analytics Meta Pixel
भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर:न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर:न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

भारत हॉकी वर्ल्ड कप में मेडल की दौड़ से बाहर हो गया है। रविवार को क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं।

भारत की ओर से ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट (फील्ड), सुखजीत ने 24वें (पेनल्टी कॉर्नर) और वरुण कुमार (पेनल्टी कॉर्नर) ने 40वें मिनट में गोल दागे। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने 43वें और 49वें मिनट में (पेनल्टी कॉर्नर) डबल दागे। वहीं, सैम लिन ने 28वें मिनट में फील्ड गोल किए।

पेनल्टी शूटआउट का रोमांच
दोनों ही टीमों ने 9-9 प्रयास किए। इसमें न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 4 में गोल दागे। शूटआउट की शुरुआत भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के गोल के साथ हुई। उसके बाद न्यूजीलैंड के निक वुड ने बराबरी का गोल दागा। फिर राजकुमार पाल ने गोल स्कोरकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। सीन फाइंडले ने स्कोर फिर 2-2 से बराबर कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *