टाटा ग्रुप की एअर इंडिया रिपब्लिक डे के मौके पर एक सेल लेकर आया है। इस रिपब्लिक डे सेल में एअर इंडिया डोमेस्टिक एयर ट्रैवल की टिकटों पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। एअर इंडिया ने अपनी इस साल का नाम ‘FlyAI Sale’ रखा है। इस सेल में आप सिर्फ 1,705 रुपए में भी फ्लाइट की टिकट बुक करा सकते हैं।
23 जनवरी को खत्म हो जाएगी एअर इंडिया की यह सेल
इस सेल में टिकट खरीदने के लिए अब आपके पास सिर्फ एक और दिन बचा है। यह सेल 21 जनवरी को शुरू हुई थी और 23 जनवरी को खत्म हो जाएगी। एअर इंडिया की इस सेल में कस्टमर्स 1 फरवरी से लेकर 30 सितंबर 2023 तक की अवधि के दौरान की डोमेस्टिक फ्लाइट्स की टिकट बुक करा सकते हैं। इस सेल में कुछ सीटें ही अवेलेबल हैं।
एयरलाइन के अनुसार, यह सेल सभी एअर इंडिया सिटी ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस, वेबसाइट्स, मोबाइल एप्स और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए अवेलेबल है। साथ ही इस सेल में टिकट प्राइस पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बुक की जा रही हैं।