Google Analytics Meta Pixel
पहाड़ों पर बर्फीले तूफान का अलर्ट

पहाड़ों पर बर्फीले तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने कश्मीर के 8 और हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में अगले 24 घंटे में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने कहा है कि राज्य के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर और कुपवाड़ा जिलों में मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन और बारामुला और गांदरबल जिलों में कम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है। अथॉरिटी ने लोगों को सावधानी बरतने और इन क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में खतरे की आशंका जताई गई है। स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (SASE) मनाली ने चेतावनी जारी करते हुए कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी और किन्नौर जिले में ग्लेशियर व हिमखंड गिरने की आशंका जताई हे। ऐसे में सैलानियों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *