रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए राज्य के सीएम भूपेश बघेल भी पहुंचे। भूपेश बघेल के साथ राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और सांसद भी मौजूद थे। मैच देखने के लिए राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी पहुंचे। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थिति शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच हुआ। इस मैच को देखने के लिए सीएम भूपेश बघेल के साथ-साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत समेत कई नेता मौजूद थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने राजधानी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।