Google Analytics Meta Pixel
कर्नाटक भाजपा नेता मर्डर केस में PFI शामिल:NIA ने 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की

कर्नाटक भाजपा नेता मर्डर केस में PFI शामिल:NIA ने 20 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की

कर्नाटक में 26 जुलाई 2022 को BJP नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को इस मामले में NIA ने कार्रवाई की है। एजेंसी ने बैन संगठन PFI के 20 सदस्यों के खिलाफ बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में बैन संगठन PFI का एजेंडा भी सामने आया है। जिसमें संगठन की कोशिश समाज में आतंक, सांप्रदायिक घृणा और अशांति फैलाने और 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना है। अपने लक्ष्य को अंजाम देने के लिए गुप्त टीमों का भी गठन किया गया है, जिनका नाम सर्विस टीम या किलर स्क्वॉड रखा गया है।

समुदाय के प्रमुख को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे
चार्जशीट में बताया गया है कि इन सदस्यों को कुछ समुदायों-समूहों से संबंधित व्यक्तियों और नेताओं की पहचान करने और उन पर निगरानी रखने के लिए हथियार, निगरानी तकनीक की ट्रेनिंग दी गई थी। संगठन की बैठक में जिला सेवा दल के हेड मुस्तफा पचर को निर्देश दिया गया था कि वह किसी विशेष समुदाय के प्रमुख सदस्य की पहचान करे और उसे निशाना बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *