Google Analytics Meta Pixel
जापान में 41 साल के ऊंचे स्तर पर महंगाई

जापान में 41 साल के ऊंचे स्तर पर महंगाई

जापान में दिसंबर 2022 में महंगाई दर पिछले 41 सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले महीने जापान में महंगाई दर 4 फीसदी रही। इस वजह से जरूरी सामानों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। महंगाई की वजह से लोगों को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। इस रिकॉर्डतोड़ महंगाई का कारण कमजोर होती जापानी येन करेंसी और बढ़ते एनर्जी बिल्स को बताया जा रहा है।

NHK वर्ल्ड मीडिया आउटलेट को जापान के एक पेरेंट ने बताया- दिसंबर 2022 में उनका बिजली बिल एक साल पहले की तुलना में डेढ़ गुना हो गया। वहीं गैस के दाम 20% बढ़ गए हैं। महंगाई की वजह से उन्हें अपने खर्चे कम करने पड़ेंगे, जिससे उन्हें बच्चे पालने में मुश्किल होगी।

डेढ़ गुना हुए बिजली बिल

जापान में साल भर में खाने और गैस के दामों में 20 हजार येन (160 डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नवंबर में लोगों की आय 3.8% कम हो गई। इस सबके बावजूद जापान में महंगाई दर दूसरे बड़े देशों के मुकाबले कम है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2022 में महंगाई दर अमेरिका में 6.5%, यूरोप में 9.2% और ब्रिटेन में 10.5% रिकॉर्ड की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *