टीवी की सबसे बिंदास और पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ पठान का गाना ‘झूमे जो पठान’ पर जमकर डांस किया। इस वीडियो में श्वेता शाहरुख के डांस मूव्स को शामे तो शामे कॉपी किया हैं। दरअसल, इस वीडियो को उनके दोस्त विकास ने शेयर किया है उन्होंने श्वेता को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘@payalsoniiiiii द्वारा #1टेक चैलेंज था और मुझे लगता है कि हमने इसे स्वीकार कर लिया, क्या कहना है @shweta.तिवारी’। सोशल मीडिया पर श्वेता के इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ कितनी खूबसूरत हैं आप’। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप तो 22 साल की लग रही हैं।’