Google Analytics Meta Pixel
भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने अपने घर में लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीत ली है। टीम पिछले चार साल से होम वनडे सीरीज नहीं हारी है। यह वनडे में भारत की लगातार छठी जीत भी है।

रायपुर के शहीर वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 27 और पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाए। कीवी टीम के 8 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *