भारत सरकार ने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां जो अपने सर्च रिजल्ट और फीड में न्यूज को दिखाकर (फ़नल) प्रॉफिट कमाती हैं, उन्हें पब्लिशर्स को रेवेन्यू का उचित हिस्सा देना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा दोनों ने पत्रकारिता के भविष्य और न्यूज इंडस्ट्री की फाइनेंशियल हेल्थ के लिए इस मुद्दे के महत्व पर जोर दिया। दोनों ने प्रमुख भारतीय समाचार प्रकाशकों के संगठन डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में ये बात कही।
चंद्रशेखर ने कहा, ‘डिजिटल मीडिया में एडवर्टाइजमेंट की ताकत बढ़ी है। इससे होने वाली आमदनी ने पूरे तंत्र में असंतुलन पैदा किया है। छोटे ग्रुप और डिजिटल कंटेंट बनाने वाले लाखों लोगों को इससे नुकसान हो रहा है। अभी डिजिटल कंटेंट बनाने वालों का कंटेंट मॉनेटाइजेशन पर कंट्रोल नहीं है। कंटेंट से होने वाली कमाई को लेकर उनकी जरूरतों और बड़ी टेक कंपनियों के पास जो ताकत है, उसे लेकर असंतुलन है।