बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। राशा इस समय 17 साल की हैं और वो ‘काई पो छे’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अपकमिंग एक्शन एडवेंचर फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन भी इस फिल्म से फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं।
इसी साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक कपूर ने इस प्रोजेक्ट में काम शुरू कर दिया है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में अजय देवगन का भी एक महत्वपूर्ण रोल होगा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस फिल्म में अजय देवगन पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे और उनके लिए एक खास लुक भी डिजाइन किया गया है।