Google Analytics Meta Pixel
ब्राजीलियन फुटबॉलर डेनी अल्वेस रेप के आरोप में गिरफ्तार

ब्राजीलियन फुटबॉलर डेनी अल्वेस रेप के आरोप में गिरफ्तार

ब्राजील को टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड जिताने वाले कप्तान डेनी अल्वेस को रेप केस में अरेस्ट किया गया हैं। उन्हें शुक्रवार को स्पेन से गिरफ्तार किया गया। 39 वर्षीय अल्वेस पर एक स्पेनिश महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने न्यूज एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि कथित घटना 31 दिसंबर को बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में हुई। अब अल्वेस को जज के सामने पेश किया जाएगा, जो आरोपों पर फैसला करेंगे।

पुलिस ने मामले की ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है। वे मैक्सिकन क्लब पुमास से प्रोफेशनल्स फुटबॉल खेलते हैं। अल्वेस ने बार्सिलोना, युवेंटस और पेरिस सेंट-जर्मेन जैसे बड़े क्लबों के लिए कई मेजर टाइटल जीते हैं।अल्वेस की कप्तानी में ब्राजील ने टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड मेडल जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *