Google Analytics Meta Pixel
माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब Google में होगी छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब Google में होगी छंटनी

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट Inc ने शुक्रवार (20 जनवरी) को अनाउंसमेंट की है कि वो अपनी वर्ल्डवाइड टोटल वर्कफोर्स में से 6% यानी 12,000 एम्प्लॉइज की छंटनी का प्लान बना रही है। अल्फाबेट के चीफ एग्जीक्यूटिव ने स्टाफ मेमो में इस बात की जानकारी दी है।

हाल ही में अल्फाबेट के राइवल माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने कहा था कि इस हफ्ते कंपनी अपनी 5% वर्कफोर्स (11,000 के करीब) को निकाल सकती है। माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट में बड़े स्तर पर छंटनी की खबरों से टेक्नोलॉजी सेक्टर में हलचल मच गई है।

अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने क्या कहा?
अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने नोट में कहा, ‘गूगलर्स, मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ डिफिकल्ट न्यूज है। हमने अपने वर्ल्डवाइड वर्कफोर्स में से लगभग 12,000 रोल्स को कम करने का फैसला किया है। हमने पहले ही अमेरिका में छंटनी से प्रभावित एम्प्लॉइज को एक अलग ईमेल भेज दिया है। इसका मतलब है कि हमें अपने कुछ अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली लोगों को अलविदा कहना होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *