Google Analytics Meta Pixel
बाइडेन ने खुफिया फाइलों पर चुप्पी तोड़ी:बोले- मुझे इसका पछतावा नहीं

बाइडेन ने खुफिया फाइलों पर चुप्पी तोड़ी:बोले- मुझे इसका पछतावा नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लगभग दो हफ्तों की चुप्पी के बाद उनके निजी घर और ऑफिस में मिली खुफिया फाइलों के सवालों का जवाब दिया है। बाइडेन ने कहा कि उन्हें इस बात को कोई पछतावा नहीं है कि नवंबर में मिली फाइलों की जानकारी व्हाइट हाउस ने तुरंत सार्वजनिक नहीं की।

बाइडेन ने अपनी सफाई में कहा- जैसे ही हमें पता चला कि कुछ फाइलें गलत जगह पर हैं, हमने उन्हें आर्काइव सेक्शन और जस्टिस डिपार्टमेंट को सौंप दिया।

कैलिफोर्निया के दौरे पर दिया जवाब
जो बाइडेन कुछ दिनों से तूफान से तबाह हुए अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के दौरे पर हैं। इसी दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में बाइडेन से एक पत्रकार ने खुफिया फाइलों पर सवाल कर दिया। पहले तो बाइडेन ने जवाब न देने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *