Google Analytics Meta Pixel
ओवैसी बोले- BJP-RSS दोनों को हरे रंग से नफरत है:इस्लाम की निशानी समझकर इसे मिटा रहे

ओवैसी बोले- BJP-RSS दोनों को हरे रंग से नफरत है:इस्लाम की निशानी समझकर इसे मिटा रहे

AIMIM चीफ असदुद्दीन ने एक बार फिर BJP और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों को हरे रंग से नफरत है। उनको लगता है कि हरा रंग केवल मुसलमानों का है। BJP-RSS के लोग इस्लाम की निशानी समझकर जगह-जगह से इस रंग को मिटा रहे हैं।

ओवैसी बोले- कर्नाटक में स्टेशन से हरा रंग हटाया
ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक के गुलमर्ग में स्टेशन के बाहर हरा रंग था। BJP इस रंग से इतनी नफरत करती है कि रातों-रात इसे हटा दिया गया। मैसूर में एक बस स्टैंड के पास गुंबदनुमा चीज बनी थी। उसे भी मुसलमानों की निशानी समझकर गिरा दिया। इन्हें हरे रंग से बहुत समस्या है, लेकिन हम हर रंग में रंग जाते हैं।

ओवैसी का दावा- BJP के लोग रमजान के महीने में घर तोड़ रहे

ओवैसी ने कहा कि BJP और RSS के लोग यूपी और एमपी में बिना नोटिस दिए घरों को तोड़ रहे हैं। दिल्ली में रमजान के महीने में घर तोड़ दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *