Google Analytics Meta Pixel
हाफिज सईद का बहनोई मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित:कश्मीर में हुए हमलों का मास्टरमाइंड,

हाफिज सईद का बहनोई मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित:कश्मीर में हुए हमलों का मास्टरमाइंड,

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद, यानी UNSC ने सोमवार को अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। अब्दुल रहमान मक्की भारत में हुए 26/11 हमले के मास्टरमांइड हाफिज सईद का बहनोई है।

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा परिषद समिति ने अब्दुल रहमान मक्की को ISIL (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। इसके बाद आतंकी मक्की की संपत्ति जब्त होगी, उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लगेगा।

UN में भारत के राजदूत बोले- अभी और आतंकियों को इस लिस्ट में शामिल कराएंगे
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने अब्दुल रहमान मक्की के ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की इससे दुनिया में ये समझ बन रही है कि चीन भारत को रोक नहीं सकता है। चीन ने भारत के लोगों की न्याय की मांग में रोड़े अटकाए थे। उन्होंने कहा कि अभी कई और भी हैं जिन्हें ग्लोबल आतंकी घोषित करवाना है। अब्दुल रहमान को ग्लोबल आतंकी घोषित करने वाली कमिटी ने उसे भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जिसमें 22 दिसंबर 2000 में लाल किले पर हुआ हमला भी शामिल है। लश्कर ए तैयबा के 6 आतंकियों ने लाल किले में घुसकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। इस अटैक में सेना के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *