Google Analytics Meta Pixel
पेटीएम पेमेंट्स बैंक को RBI की मंजूरी:अब भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट के रूप में काम कर सकेगा

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को RBI की मंजूरी:अब भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट के रूप में काम कर सकेगा

पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को कहा कि उसे भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (BBPOU) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के तहत, एक BBPOU को बिजली, फोन, डीटीएच, पानी, गैस बीमा, लोन रिपेमेंट, फास्टैग रिचार्ज, एजुकेशन फीस, क्रेडिट कार्ड बिल और मुन्सिपल टैक्सेज की बिल पेमेंट सर्विसेज की सुविधा प्रदान करने की अनुमति है। BBPS की ओनर नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया है।

अब तक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) RBI के इन प्रिंसिपल ऑथॉराइजेशन के तहत यह एक्टिविटी कर रहा है। कंपनी ने कहा, PPBL को पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्स, 2007 के तहत भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (BBPOU) के रूप में काम करने के लिए RBI से अंतिम मंजूरी मिल गई है। अब तक पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (PPBL) आरबीआई (RBI) से सैद्धांतिक मंजूरी के तहत इस तरह की सेवाएं दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *