Google Analytics Meta Pixel
CM ने उड़ाई पतंग, लड़ाए पेंच:भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया

CM ने उड़ाई पतंग, लड़ाए पेंच:भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मकर संक्रांति के त्योहार पर शनिवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने तातापानी महोत्सव का उद्घाटन किया और पतंग उत्सव में शामिल हुए। सीएम भूपेश ने सबके साथ मिलकर खुद भी पतंग उड़ाई। गर्म पानी के कुंड और झरनों के लिए प्रसिद्ध तातापानी में हर साल मकर संक्रांति के पर्व पर भव्य मेले का आयोजन होता है।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर्व 2023 का शुभारंभ करते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तातापानी में शिव मंदिर प्रांगण में स्थित 12 जोतिर्लिंगों के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और 1003 करोड़ रुपए के 1,707 कार्यों की सौगात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *