Google Analytics Meta Pixel
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन:हार्ट अटैक आया

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन:हार्ट अटैक आया

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

सांसद संतोख का कल सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रविवार तक रोक दी है। अंतिम संस्कार के बाद फिर शुरू होगी।

तमिलनाडु की सांसद से कहा- ज्योति हाऊ आर यू और नीचे गिर पड़े
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह चौधरी संतोख सिंह पूरी तरह से ठीक थे। स्टेज पर नारे लगा रहे थे। मैं हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे लाया। वे राहुल जी के साथ चले। तमिलनाडु से सांसद ज्योति यहां आई थीं। उनसे बात कर रहे थे। चौधरी संतोख सिंह ने कहा … ज्योति हाऊ आर यू… और ऐसा कहते-कहते वे गिर गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सडन हार्ट फेलियर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *