Google Analytics Meta Pixel
तारक मेहता के एक्टर सुनील होलकर का हुआ निधन

तारक मेहता के एक्टर सुनील होलकर का हुआ निधन

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुके हिंदी और मराठी एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया। 40 साल की उम्र में सुनील ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील लंबे समय से लीवर सोरायसिस बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था, आखिरकार 13 जनवरी को एक्टर ने आखिरी सांस ली।

कौन थे सुनील होलकर?
दिवंगत एक्टर सुनील होलकर ने टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, मैडम सर, मोरया,मिस्टर योगी जैसे शोज का हिस्सा थे। इसके अलावा सुनील ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म गोष्ट एका पैठाणीची में काम किया था। वो अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान से काफी सालों से जुड़े हुए थे। जीवन के करीब 12 साल सुनील ने थिएटर को दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *