लग्जरी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला Inc. ने शुक्रवार को US में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कई वर्जन्स की कीमतें घटा दी हैं। टेस्ला ने लगातार घटती अपनी गाड़ियों की सेल्स और कंपनी के शेयर में गिरावट के चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कीमतों को घटाने का यह फैसला किया है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया में पिछले हफ्ते अपने व्हीकल्स की कीमतों में कटौती करने के बाद अब टेस्ला ने अमेरिका के अलावा यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में कीमतें कम कर दी हैं। जिससे टेस्ला के कुछ मॉडल्स नए फेडरल टैक्स क्रेडिट के लिए एलिजिबल हो गए हैं, जो बायर्स का इंटरेस्ट अट्रैक्ट करने में मदद करेगा।
मॉडल Y के कुछ वर्जन्स की कीमतों को लगभग 20% तक घटाया
टेस्ला ने अपने टॉप सेलर मॉडल Y SUV के कुछ वर्जन्स की कीमतों को लगभग 20% तक घटा दिया है। यह कटौती मार्च से अवेलेबल होने वाले 7,500 डॉलर यानी 6.09 लाख रुपए के US इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्स क्रेडिट के लिए मॉडल Y के कई वर्जन्स को एलिजिबल बनाती है। यही कारण है कि टेस्ला ने अपने लीस्ट एक्सपेंसिव मॉडल यानी मॉडल-3 के बेस प्राइस को भी लगभग 6% तक घटा दिया है।