भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में विजयी आगाज किया है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि इंग्लैंड नंबर-1 पर है। पिछले मैच में अंग्रेजों ने वेल्स को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया।
भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। अमित प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जीत के बाद रोहिदास ने कहा- ‘यह मेरी जिंदगी का अविस्मरणीय पल है। जहां मैं हॉकी खेलते हुए बड़ा हुआ, उसी जगह पर वर्ल्ड कप में पहला गोल दागा। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैच देखने परिवार के सभी सदस्य आए थे।’ अमित ने कहा- ‘यूं ही भारत का सपोर्ट करते रहें, हम जरूर जीतेंगे।’
वहीं, जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने माना- ‘हमारी डिफेंस लाइन और मजबूत होनी चाहिए। स्पेन के खिलाफ हमने कई गलतियां की। हमें सीखने की जरूरत है।’ पेनल्टी के सवाल पर हरमन ने कहा- ‘इसे भूलकर हम आगे बढ़ेंगे।’ कोच ग्राहम रीड बोले- ‘जब टीम 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी, उस समय मैं काफी दबाव में थे।