केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति को लेकर हाइलेवल मीटिंग की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजौरी आतंकवादी हमले की जांच NIA को सौंपी गई है। NIA और जम्मू पुलिस दोनों मिलकर इस घटना की जांच करेगी। बीते डेढ़ साल में जितनी भी घटनाएं हुईं हैं उन्हें भी सामने रखते हुए जांच की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह चौकस है। तीन महीने में राज्य की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे। अमित शाह ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को भरोसा दिला सकता हूं कि आतंकवादियों की मंशा जो भी हो हमारी एजेंसियां जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा करेंगी। सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं।