Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान के फाइनेंस मिनिस्टर बोले- दुनिया ने 10 अरब डॉलर दिए, इनमें 90% लोन

पाकिस्तान के फाइनेंस मिनिस्टर बोले- दुनिया ने 10 अरब डॉलर दिए, इनमें 90% लोन

पिछले हफ्ते जिनेवा में 10 अरब डॉलर की मदद मिलने के बाद पाकिस्तान में बेहद खुशी का माहौल था। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की शान में कसीदे पढ़े जा रहे थे। अब इस 10 अरब डॉलर की कथित मदद की सच्चाई सामने आ गई है और इसका खुलासा खुद फाइनेंस मिनिस्टर इशहाक डार ने किया है।

डार के बयान ने प्रधानमंत्री शाहबाज की बात को भी झूठ साबित कर दिया है। खास बात यह है कि शरीफ और उनके साथ गए डेलिगेशन के तमाम दावों और बातों की पोल खुद पाकिस्तानी मीडिया ने ही सबसे पहले खोली। इसके बाद फाइनेंस मिनिस्टर डार के बयान ने मीडिया रिपोर्ट्स की सच्चाई पर मुहर लगा दी। मजे की बात यह है कि सऊदी अरब ने भी शरीफ को झांसा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *