बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शुक्रवार (13 जनवरी) सुबह बेटी राहा के साथ स्पॉट किया गया। वो अपनी बच्ची को लेकर पहली बार आउटिंग पर निकले थे। उनके साथ आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी दिखीं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पहले आलिया बेटी को बेबी ट्रॉली में लेकर चलती हैं। उसके बाद वो राहा को अपने सीने से लगा लेती हैं।
आलिया-रणबीर की बेटी का चेहरा नहीं हुआ रिवील
आलिया और रणबीर इस दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आए। हालांकि, हमने आलिया और रणबीर की बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। दरअसल दोनों ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है। ऐसे में कुछ दिन पहले आलिया और रणबीर ने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए कहा था कि उनके बच्ची की फोटो कोई वायरल न करे।