हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) में 4 और 5 फरवरी को फैमिली बिजनेस पर 8वीं एशियन इनविटेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस बिजनेस फैमिलीज के लिए काफी बेनिफिशियल साबित होगी। कॉन्फ्रेंस की थीम ‘फ्यूचर ऑफ फैमिली बिजनेस’ रखी गई है।
कॉन्फ्रेंस में प्रॉमिनेंट फैमिली बिजनेस लीडर्स और एक्सपर्ट्स फैमिली बिजनेस को सक्सेसफुल बनाने के लिए अपने एक्सपीरियंस और कई विषयों पर अपनी वैल्यूबल एडवाइस शेयर करेंगे।
इस कॉन्फ्रेंस में दैनिक भास्कर ग्रुप के प्रमोटर डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल स्पीकर के तौर पर शामिल होंगे। उनके अलावा कॉन्फ्रेंस में बजाज फिनसर्व लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के बोर्ड मेंबर संजीव बजाज समेत 30 बिजनेस लीडर्स और एक्सपर्ट्स भी स्पीकर्स के तौर पर शामिल रहेंगे। ये सभी स्पीकर्स फैमिली बिजनेस की कॉम्पिटीटिवनेस को बढ़ाने में कंट्रीब्यूशन देने वाले उपायों पर अपनी वैल्यूबल एडवाइस शेयर करेंगे।