Google Analytics Meta Pixel
तीसरे वनडे से पहले बढ़ा द्रविड़ का BP:तिरुवनंतपुरम की बजाय बेंगलुरु रवाना हुए

तीसरे वनडे से पहले बढ़ा द्रविड़ का BP:तिरुवनंतपुरम की बजाय बेंगलुरु रवाना हुए

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की तबियत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय कोच का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। ऐसे में द्रविड़ टीम के साथ तिरुवनंतपुरम जाने की बजाय कोलकाता से बेंगलुरु रवाना हो गए हैं।

भारतीय टीम को 15 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे तिरुवनंतपुरम में खेलना है।

BCCI ने कहा है कि द्रविड़ तीसरे वनडे से पहले तिरुवनंतपुरम पहुंच जाएंगे। हालांकि, उनके स्वास्थ्य पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि द्रविड़ दूसरे वनडे मैच के बाद बीमार हुए थे। जिसके बाद CAB के डॉक्टर्स ने उनका चेकअप किया। वे शुक्रवार की सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए थे।

बोर्ड सूत्रों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। अब वे पूरी तरह फिट हैं। वे शनिवार को ही टीम से जुड़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *