Google Analytics Meta Pixel
पहले घरों में दरार, अब बारिश से ढहने का खतरा

पहले घरों में दरार, अब बारिश से ढहने का खतरा

उत्तराखंड के जोशीमठ के करीब 100 परिवारों के सिर से छत छिन गई। अब बारिश-बर्फबारी इनकी परीक्षा ले रही है। 2 जनवरी की रात घरों में दरारें आई थीं, जो अब 10 दिन बाद मोटी होती जा रही हैं।

बारिश होने पर इन घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है, प्रशासन ने चेतावनी भी जारी कर दी है। लोग अपने करोड़ों के घर टूटते देख रहे हैं। मदद के नाम पर अब तक सिर्फ कुछ लोगों को ही सरकार से 5 हजार का चेक मिला है।

11 जनवरी की रात से जोशीमठ में बारिश शुरू हो गई। शहर से करीब 5 किमी ऊपर बर्फबारी भी हुई है। घरों की दरारों में बारिश का पानी जाएगा, तो इनके गिरने का खतरा बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *