शुक्रवार को रायपुर में जारी ED की कार्रवाई से कुछ नहीं होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बात से आश्वस्त हैं कि इन जांचों से कुछ नहीं होने वाला। इन कार्रवाई को उन्होंने राजनीति से पूरी तरह प्रेरित बताया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रवाना होने से पहले उन्होंने ये बातें रायपुर पुलिस ग्राउंड के हैलीपैड पर कही है।
CM भूपेश बघेल ने ED की छापेमारी पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा-
मैंने पहले ही कहा था कि ये चुनाव तक रहेंगे यहीं, चुनाव करा के जाएंगे। प्रदेश में चिटफंड घोटाले में लोगों का हजार करोड़ डूबा है। उसकी जांच नहीं कर रहे, हमारी पहली सरकार है देश में जो चिटफंड कंपनी की संपत्तियों को जब्त कर लोगों को उनके रुपए लौटाने का काम कर रही है। मगर हजारों करोड़ है हम सिर्फ कुछ करोड़ ही लौटा पाए हैं। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग हुई है, ईडी जांच करे, क्यों नहीं करते हैं, ये राजनीति उद्देश्य से मोटिवेटेड होकर काम कर रहे हैं।