Google Analytics Meta Pixel
कर्नाटक में PM की सुरक्षा में चूक:रोड शो के दौरान कार के करीब पहुंचा युवक

कर्नाटक में PM की सुरक्षा में चूक:रोड शो के दौरान कार के करीब पहुंचा युवक

कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। पीएम यहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। वे रोड शो कर रहे थे, तभी एक युवक दौड़ता हुआ उनकी कार के गेट तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने युवक को फौरन रोक लिया। उधर, पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में चूक से इनकार किया है।

इस घटना के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।

युवा शक्ति भारत का ड्राइविंग फोर्स

इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि युवा शक्ति भारत का ड्राइविंग फोर्स है। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंजिल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है। खिलौनों से लेकर टूरिज्म, डिफेंस से डिजिटल हर क्षेत्र में दुनिया में भारत छाया हुआ है। यह इतिहास का विशेष दौर है। आप विशेष पीढ़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *