Google Analytics Meta Pixel
भारत ने श्रीलंका से लगातार 10वीं वनडे सीरीज जीती

भारत ने श्रीलंका से लगातार 10वीं वनडे सीरीज जीती

भारत ने वर्ल्ड कप ईयर की पहली वनडे सीरीज जीत ली है। उसने 3 मैचों की होम सीरीज में श्रीलंका पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। सीरीज का पहला वनडे टीम इंडिया ने 67 रनों से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

टीम ने श्रीलंका को लगातार 10वीं वनडे सीरीज में हराया है। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। उसे आखिरी हार 1997 में मिली थी।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई। डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 34 रन और वनिंदु हसरंगा ने 21 रन बनाए। कप्तान दसुन शनाका 2 रन ही बना सके। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए। जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को 2 सफलताएं मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *