Google Analytics Meta Pixel
जावेद अख्तर और गुलजार का बेहद प्यारा वीडियो

जावेद अख्तर और गुलजार का बेहद प्यारा वीडियो

लेखक जावेद अख्तर और गुलजार का बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है। जहां गुलजार साहब दोस्त जावेद के लिए एक कविता पढ़ते हैं। ये कविता इतनी प्यारी है कि बार बार गुदगुदाने को मजबूर करती है। इस दौरान दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी सामने आया। साल 1971 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म “अंदाज” के दौरान जावेद अख्तर और गुलजार की पहली मुलाकात हुई थी। सोमवार को गुलजार ने “जादूनामा” पुस्तक का विमोचन किया, जिसका शीर्षक अख्तर के उपनाम ‘जादू’ से लिया गया था। इस वायरल हो रहे वीडियो में गुजलार साहब कहते हैं- ‘आपने तो लिख दिया, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। मगर हर अंतरे में ऐसा लगता है कि ये दूसरी लड़की है वो पहली वाली नहीं है।’ गुलजार साहब की बात सुन जावेद अख्तर ठहाके मार-मारकर हंसने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *