Google Analytics Meta Pixel
टाटा सिएरा की 22 साल बाद इलेक्ट्रिक वर्जन में

टाटा सिएरा की 22 साल बाद इलेक्ट्रिक वर्जन में

एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में बुधवार को शुरू हुआ। इसके 16वें एडिशन को ‘द मोटर शो’ नाम दिया गया है। यह शो आम लोगों के लिए 13 जनवरी से खुलेगा, लेकिन इससे पहले दैनिक भास्कर एक्सक्लूसिव न्यू लॉन्चेस और व्हीकल्स की इनडेप्थ जानकारी आपके लिए लाया है… ताकि जब आप गाड़ी खरीदने निकलें तो उनकी खूबियों-खामियों का लेखा-जोखा आपके पास रहे।

दुनियाभर की ऑटो कंपनियां अब भविष्य की गाड़ियों पर काम कर रही हैं। ये गाड़ियां इलेक्ट्रिकल व्हीकल यानी EV होंगी। दिल्ली में बुधवार से शुरू हुए 16वें ऑटो एक्सपो के पहले दिन मारुति, टाटा, हुंडई और MG जैसी कंपनियों ने नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं।

ऑटो एक्सपो के पहले दिन की शो स्टॉपर रही टाटा सिएरा EV कॉन्सेप्ट, जिसे कंपनी ने 22 साल बाद वापस पेश किया है। इस थ्री डोर मॉडल को कंपनी ने 1991 में लॉन्च किया था और 2000 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था। SUV के इलेक्ट्रिक अवतार में भी इसका मूल डिजाइन बरकरार रखा गया है।

टाटा ने इलेक्ट्रिक एक्सक्लूसिव SUV कर्व को भी पेश किया। यानी यह टाटा की पहली कार है जिसे पेट्रोल या डीजल की जगह सीधे इलेक्ट्रिक वर्जन में लाया जाएगा। कूपे स्टाइल की इस कार को 2025 तक लॉन्च करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *