Google Analytics Meta Pixel
दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर पर विवाद बढ़ा:LG ऑफिस का सैकड़ों AAP कार्यकर्ता ने घेराव किया;

दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर पर विवाद बढ़ा:LG ऑफिस का सैकड़ों AAP कार्यकर्ता ने घेराव किया;

दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव शुक्रवार को नहीं हो पाया। भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब आम आदमी पार्टी और भाजपा सड़कों पर उतर आई हैं और एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। LG वीके सक्सेना के ऑफिस के बाहर AAP के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP विधायक आतिशी ने मांग की है कि भाजपा और लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) वीके सक्सेना लिखित में स्टेटमेंट दें कि नॉमिनेटेड सदस्य वोट नहीं डालेंगे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्त्ता राजघाट में धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि AAP पार्षदों ने महिला पीठासीन अधिकारी के साथ गाली-गलौच की है। उनके ऊपर कुर्सी फेंकी है। BJP ने LG से मांग की है कि ऐसे AAP नेताओं पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

सदन में AAP और BJP पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई
शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होना था, लेकिन प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले मनोनीत सदस्यों को जैसे ही शपथ दिलानी शुरू की, आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे BJP पार्षद भी इनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। AAP के पार्षद प्रोटेम स्पीकर के आसन पर चढ़ गए। इस दौरान कुछ पार्षद कुर्सी उठाकर पटकते देखे गए। कुछ धक्का लगने से नीचे गिर गए। कुछ को चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *