Google Analytics Meta Pixel
CM भूपेश बोले-हमारे राम वनवासी, छत्तीसगढ़ियों के भांचा हैं

CM भूपेश बोले-हमारे राम वनवासी, छत्तीसगढ़ियों के भांचा हैं

छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ राजिम में भगवान राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को एक भव्य समारोह में इस प्रतिमा का अनावरण किया। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ योजना के तहत लगी भगवान राम की यह तीसरी प्रतिमा है।

राजिम पहुंचे सीएम भूपेश ने पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने राजभवन में अटके बिल को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं फिर राज्यपाल से निवेदन कर रहा हूं। वो बिल में हस्ताक्षर कर दें। बिल रोकने की वजह से युवाओं का नुकसान हो रहा है। उन्होंने रमन सिंह के बयन पर पलटवार करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा चर्चा तो उनके समय में चर्च बने हैं। मेरे पास सूची है। अब वो हम पर आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के राम युद्धक और हनुमान आक्रमक नजर आते है। जबकि हमारे राम वनवासी हैं, वो छत्तीसगढ़ियों के भांचा राम हैं, शबरी के राम है, कौशल्या के राम हैं। भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है, भाजपा राम के बताए मार्ग की बजाए वोट बैंक के रूप में राम के नाम का इस्तेमाल करती है। हम राम के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *