Google Analytics Meta Pixel
नोरा नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन

नोरा नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वो इन दिनों मॉडल और डांसर नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच अब कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तानीएक्ट्रेस सादिया खान को डेट कर रहे हैं। दरअसल दोनों की साथ में एक फोटो सामने आई है, जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका अफेयर नोरा के साथ नहीं बल्कि सादिया से है।

सादिया ने खुद आर्यन के साथ शेयर की है फोटो

आर्यन और सादिया की जो फोटो सामने आई है, उसमें आर्यन रेड टी-शर्ट और व्हाइट कोट में नजर आ रहे हैं। वहीं सादिया खान ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन और सादिया कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। सादिया ने इस फोटो को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘थ्रोबैक टू न्यू ईयर ईव’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *