Google Analytics Meta Pixel
77% लोग इस साल खरीदना चाहते हैं घर:कीमतें और ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी इसकी वजह

77% लोग इस साल खरीदना चाहते हैं घर:कीमतें और ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी इसकी वजह

इस साल हर 10 में से 8 लोग मकान खरीदना चाहते हैं। एक सर्वे में शामिल 77% लोगों ने कहा है कि वे इस साल प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं। ऐसे लोगों ने इसके तीन मुख्य कारण बताए। पहला समय के साथ रेंट बढ़ता जा रहा है। दूसरा, प्रॉपर्टी खरीदना ज्यादा लोगों की पहुंच में है। और तीसरा, प्रॉपर्टी का मालिक होने से ज्यादा सुरक्षा महसूस होती है।

बीते 5 सालों में मकानों की 7% तक बढ़ी
47% लोगों ने कहा कि ब्याज दरों और प्रॉपर्टी की कीमतों में जिस रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है, अगले कुछ सालों में मकानों की कीमतें उनकी खरीद क्षमता से बाहर निकल जाएंगी। बीते पांच साल में मकानों की प्रति वर्ग फुट औसत कीमत बेंगलुरू में 7%, मुंबई में 3.5%, और दिल्ली-एनसीआर में 4% बढ़ी है।

रियल एस्टेट मार्केटप्लेस नोब्रोक्रर की एक सर्वे रिपोर्ट से ये रुझान सामने आया। सर्वे में बेंगलुरू, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर के 26,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *