Google Analytics Meta Pixel
भारत ने 91 रन से जीता तीसरा टी-20:श्रीलंका से लगातार 5वीं होम सीरीज जीती

भारत ने 91 रन से जीता तीसरा टी-20:श्रीलंका से लगातार 5वीं होम सीरीज जीती

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 91 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

भारतीय टीम ने श्रीलंका से लगातार 5वीं होम सीरीज जीती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 सीरीज हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ ड्रॉ रही है। जो 2009 में खेली गई थी।

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट कर दिया।

भारत की आरे से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। जबकि हार्दिक पंड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, श्रीलंका की ओर कप्तान दसुन शनाका और कुसल मेंडिस ने 23-23 रन बनाए। धनंजया डी सिल्वा ने 22 रन जोड़े। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *