Google Analytics Meta Pixel
फ्लाइट में पेशाब कांड पर विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

फ्लाइट में पेशाब कांड पर विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

एअर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का इस घटना पर रिएक्शन आया है। दरअसल जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अगर शंकर मिश्रा की जगह आरोपी कोई खान होता तो उसके खिलाफ अब तक बहुत लोग बोलने वाले आ जाते।

इसी पर रिएक्शन देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, ‘कानून सबके लिए एक है, ये तो मीडिया है जो भेदभाव करने का काम करती है। अगर वो शख्स मिश्रा की जगह खान होता तो अब तक आप जैसे लोग उसे विक्टिम की तरह प्रोजेक्ट करते। इस बारे में जरूर सोचिएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *