Google Analytics Meta Pixel
CM भूपेश ने छेरछेरा पर बताई बचपन की बात

CM भूपेश ने छेरछेरा पर बताई बचपन की बात

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक पर्व छेरछेरा मनाया जा रहा है। यह दान देने और लेने का त्यौहार है। रायपुर के दूधाधारी मठ में पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस त्यौहार का आनंद लिया। लोगों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दान लेते नजर आए। ‘छेरछेरा…माई कोठी के धान ल हेर हेरा।’ कहते हुए मुख्यमंत्री ने दान लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान बालाजी के दर्शन भी किए दूधाधारी मठ में उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद लोगों को संबोधित किया । छेरछेरा पर्व का महत्व बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह दान लेने और देने का त्यौहार है । दान देने से मन में उदारता आती है और दान लेने से व्यक्ति के अंदर अहंकार खत्म हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *