Google Analytics Meta Pixel
चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण:जयपुर में सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे

चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण:जयपुर में सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे

जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर के लिए एक और जैन मुनि ने अपने प्राण त्याग दिए। गुरुवार देर रात 1.20 बजे मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। चार दिन में ये दूसरे संत हैं, जिन्होंने अपनी देह त्याग दी। शुक्रवार सुबह जैसे ही संत के देह छोड़ने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग मंदिर पहुंचने लगे।

संत की डोल यात्रा संघीजी मंदिर से विद्याधर नगर तक निकाली गई। इस मौके पर जैन संत शशांक सागर ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित नहीं करेगी, तब तक मुनि ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे।

जयपुर के सांगानेर स्थित संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर में समर्थ सागर जी तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे थे। बता दें कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेय सागर महाराज ने 3 जनवरी को प्राण त्यागे थे।

मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज प्रवास पर हैं और उनके सानिध्य में ही मुनि समर्थ सागर काे जैन रीति-रिवाजों के साथ आज समाधि दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *