Google Analytics Meta Pixel
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहरुद्दीन

मुख्यमंत्री से मिले पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहरुद्दीन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है। इस दौरान प्रदेश में क्रिकेट काे बढ़ावा देने के प्रयासों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने अजहरुद्दीन के समय के क्रिकेट से जुड़ी यादें भी ताजा की।अजहरुद्दीन रायपुर प्रवास पर आये हुए हैं।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, 21 जनवरी को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच वनडे मैच खेला जाना है। अजहरुद्दीन ने इस आयोजन की मेजबानी मिलने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री को दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

1990 से 1999 तक टेस्ट टीम की कप्तानी

मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने 1990 से 1999 तक टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। 2009 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। मुरादाबाद से सांसद भी चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *